लखनऊ : बारिश से शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव, आवागमन बना मुसीबत

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। कई दिनों से लगातार बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्रों में भारी जलभराव हो गया है। फैजुल्लागंज रामनगर के आसपास घुटनों तक बारिश का पानी भरने से लोगों को आवागमन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई । पानी में बुर्जग,महिलाओं,बच्चो,दिव्यांगों के लिए बारिश का पानी आफत बन गई। हर तरफ जलभराव नजर आ रहा है । शहर में जलभराव इस कदर हो गया है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। नगरनिगम के अधिकारियों ने जलभराव से राहत दिलाने का वादा किया था, लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। जलभराव एक बड़ी समस्या हो गयी है।

नगर निगम ने दावा किया था कि इस बार बारिश के दौरान शहर के कई जलभराव वाले इलाकों में रहने वाले मोहल्लेवासियों को काफी हद तक जलभराव से निजात मिल जाएगी। नाले-नालियों की साफ-सफाई कराने में लाखों रुपये खर्च किया था। लेकिन जब बारिश का दौर शुरू हुआ, तो निगम निगम के दावे की धज्जियां उड़नी शुरू हो गई थी। हालात यह रहे बीते एक माह में जब-जब बारिश का सिलसिला चला। शहर के कई इलाके जलभराव की चपेट में आ गए थे ।

उधर बारिश के पानी के चलते गोमती नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि जलस्तर को लेकर सिचाई विभाग के अधिकारी पानी निकासी को लेकर सर्तक है। सिचाई विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को लखनऊ के कई स्थानों पर जाकर जलस्तर देखा जहां और पानी निकासी के लिए कई निर्देश दिये । बैराज पर पानी निकलने के लिए एक,नौ,चार नंबर गेट खोल दिया गया है। गोमती में तकरीबन एक फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे चलायेगा परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, अभ्यर्थियों को मिलेगी सुविधा

संबंधित समाचार