IPL 2026 Final: अहमदाबाद में आज मिलेगा चैंपियन, जानिए कब-कहां और कैसे देख पाएंगे खिताबी जंग का LIVE

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

अहमदाबादः इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का ग्रैंड फिनाले बेहद रोमांचक मोड़ पर आ चुका है। रविवार को अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खिताबी भिड़ंत होने जा रही है। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी जहां लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने की फिराक में है, वहीं शुभमन गिल के धुरंधर अपने होम ग्राउंड पर साल 2022 का इतिहास दोहराने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

दोनों टीमों का फाइनल तक का सफर

डिफेंडिंग चैंपियन RCB: पिछले साल पहली बार ट्रॉफी उठाने वाली बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन में भी कमाल का खेल दिखाया। लीग स्टेज के 14 मैचों में से 9 जीतकर टीम अंक तालिका में टॉप पर रही। इसके बाद क्वालीफायर-1 में गुजरात को ही 92 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीधे फाइनल का टिकट कटाया।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात ने शानदार वापसी की। लीग स्टेज में 18 अंकों के साथ टॉप-2 में रहने के बाद, टीम क्वालीफायर-1 में जरूर हारी, लेकिन क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स (RR) को पटखनी देकर धमाकेदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया।

महामुकाबले से जुड़ी जरूरी जानकारियां

तारीख और दिन: 31 मई 2026, रविवार
स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
मैच का समय: रात 07:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
टॉस का समय: शाम 07:00 बजे

लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट डिटेल्स

इस ब्लॉकबस्टर मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर किया जाएगा। इसके अलावा, जो फैंस ऑनलाइन मैच देखना चाहते हैं, वे जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

दोनों टीमों के फुल स्क्वॉड (Squads)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह और सात्विक देसवाल।

गुजरात टाइटंस (GT)

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कागिसो रबाडा, आर साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अर्शद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बरार और एम शाहरुख खान।

संबंधित समाचार