पीलीभीत: प्रेमजाल में फंसाकर पत्नी को ले गया ननदोई, पति ने की पूरी मदद...जानिए पूरा मामला
पीलीभीत, अमृत विचार। ससुराल से विवाहिता को उसका ननदोई बहला फुसलाकर भगा ले गया। विवाहिता के भाई ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर सहयोग करने का आरोप लगाया। बरखेड़ा पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश कर रही है।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक युवक ने बरखेड़ा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बहन की शादी बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। शादी के बाद शुरुआत में सब ठीक-ठाक चलता रहा। बहन के तीन बच्चे हैं। ससुराल में बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र के रहने वाले बहन के ननदोई का घर आना जाना था। ननदोई ने उसकी बहन को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पति, सास, ससुर, देवर सभी ननदोई की मदद करते थे।
जानकारी होने पर वह रिश्तेदारों के साथ बहन के घर गया और उसके ससुराल वालों को काफी समझाया। मगर वह लोग नहीं माने। 19 अगस्त को कुछ लोगों ने उसे जानकारी देकर बताया कि उसकी बहन को ननदोई बहला फुसलाकर भगा ले गया है। ससुराल वालों ने उसकी मदद की। इसके बाद उसने अपनी बहन की काफी तलाश की, मगर उसका पता नहीं चला। एसओ राजवीर सिंह परमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवाहिता की तलाश कराई जा रही है।
ये भी पढे़ं- पीलीभीत: दिनदहाड़े छात्र को अगवा करने की कोशिश, पुलिस को पता नहीं..जानिए मामला
