अजय देवगन की आने वाली फिल्म की घोषणा, सुपर नेचुरल थ्रिलर फिल्म में आयेंगे नजर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन,आर माधवन और ज्योतिका के साथ सुपर नेचुरल थ्रिलर फिल्म में काम करते नजर आयेंगे। अजय देवगन की आने वाली फिल्म की घोषणा हो गई है।

 यह एक सुपर नेचुरल थ्रिलर होने वाली है जिसका टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है। विकास बहल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन के साथ आर माधवन और ज्योतिका नजर आयेंगी। अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म के बारे में पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। इस पोस्ट में अजय देवगन ने बताया है,कुछ चीजें एक अलौकिक मोड़ लेने वाली हैं।

 विकास बहल के निर्देशन में बनने वाली एक दिलचस्प थ्रिलर में मैं, आर माधवन और ज्योतिका की तिकड़ी का गवाह बनूंगा। 08 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में यह फिल्म आपको सिनेमाघरों में देखने को मिल जाएगी। 

ये भी पढ़ें:- Jawan Movie : बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान ने मचाया 'गदर', फिल्म 'जवान' बड़े रिकॉर्ड की ओर

संबंधित समाचार