G-20 घोषणापत्र विश्व समृद्धि का सशक्त आह्वान : भारत के शेरपा अमिताभ कांत
नई दिल्ली। शनिवार को यहां जी20 नेताओं द्वारा अपनाया गया ‘नयी दिल्ली घोषणापत्र ’ मजबूत और सतत विकास, सतत विकास लक्ष्यों पर प्रगति में तेजी लाने, हरित विकास समझौते और बहुपक्षवाद में नये सिरे जान फूंकने पर केंद्रित है। भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें - BJP ने BRS और कांग्रेस पर 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' से लोगों का ध्यान भटकाने का लगाया आरोप
उन्होंने कहा, “नए भू-राजनीतिक पैराग्राफ आज की दुनिया में ग्रह, लोगों, शांति और समृद्धि के लिए एक शक्तिशाली आह्वान हैं।” उन्होंने कहा कि जी20 घोषणापत्र को अंतिम रूप दिये जाने से आज की दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व प्रदर्शित हुआ है। कांत ने कहा, “जी20 अध्यक्षता के इतिहास में जी20 भारत सबसे महत्वाकांक्षी रहा है।
112 परिणामों और अध्यक्षीय दस्तावेजों के साथ, हमने पिछले अध्यक्षों से तीन गुना से अधिक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।” उन्होंने कहा, “नयी दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन (नयी दिल्ली घोषणा पत्र) मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास; एसडीजी पर प्रगति में तेजी लाने; सतत भविष्य के लिए हरित विकास समझौते; 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान; और बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित करने पर केंद्रित है।”
ये भी पढ़ें - CM मान ने 560 सब इंस्पेक्टरों को दिए नियुक्ति पत्र, 1700 नए कांस्टेबलों की भर्ती की घोषणा