कासगंज: ईद-उल-जुहा आज, कुर्बानी को लेकर घर-घर हुई तैयारियां 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजारों में दिखी रौनक, महिलाओं ने की खरीददारी 

कासगंज, अमृत विचार। ईद -उल-जुहा आज सोमवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मुस्लिम समाज उत्साह दिखाई दिया। पूर्व संध्या रविवार को कुर्बानी के लिए बकरों की जमकर खरीद फरोख्त की गई। मुस्लिमा महिलाएं बाजारों में निकली और खरीददारी की। बाजारों में चहल-पहल दिखाई दी। बाजार देर रात तक गुलजार रहे। 

बकरीद को ईद-उल-अजहा या जुहा भी कहा जाता है। अजहा का मतलब सूर्योदय से लेकर सूर्य अस्त तक का समय। कुरान के अनुसार इस पर्व की महत्ता है कि एक दिन अल्लाह ताला ने हजरत इब्राहीम से सपने में उनकी सबसे अजीज की कुर्बानी मांगी थी। तभी से इस पर्व पर कुर्बानी का दौर शुरू हुआ और इसी पर्व का महत्व भी इसी से जोड़ा गया है। यह पर्व अरबी महीने में जिल हिच्जा की दसवीं तारीख को होता है। बकरे की कुर्बानी देने के लिए मुस्लिम धर्म के लोग पहले से ही पूरी तैयारी करते है। 

जिले भर में भी इस पर्व को लेकर तैयारियां की गई है। जमकर बकरों की खरीद फरोख्त हुई है। ढोलना स्थित पैठ में दूरदराज से आए व्यापारियों ने बकरे खरीदे व बेचे। जो जिले में हीं नहीं बल्कि गैर प्रदेशों में भी भेजे गए है। इसके अलावा मुस्लिम समाज में घर-घर तैयारियां हो रही है। तमाम घरों में रंगाई-पुताई कर उन्हें सजाया व संवारा गया है। बाजार में ईद पर्व को लेकर रौनक है। बुधवार को बाजार गुलजार दिखाई दिया। मुस्लिम महिलाओं ने बाजारों में वस्त्रों की खरीदारी की है। तमाम मुस्लिम बस्तियों में पर्व को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा है।

एसपी ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 
ईद-उल-जुहा पर किसी भी प्रकार कोई अप्रिय घटना न हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना दिखाई दिया। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार की देर शाम सुरक्षा की व्यवस्था के दृष्टिगत शहर में पैदल मार्च किया। मिश्रिात आबादी क्षेत्रों से होकर निकला। लाउडस्पीकर पर पुलिस के अधिकारी लोगों से त्योहार सौहार्द के साथ मनाने की अपील कर रहे थे। साथ ही चेतावनी दी जा रही थी कि अराजकत तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। एसपी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि अफवार पर ध्यान न दें। त्योहार को सौहार्द के साथ मनाएं। एएसपी राजेश कुमार भारती सहित बड़ी संख्या में पुलिस पीएसी के जवान मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- कासगंज: गंगा दशहरा पर हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजे गंगाघाट, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

संबंधित समाचार