बहराइच: महिला के घर से नकदी समेत हजारों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के रमटेडिया गांव निवासी एक महिला के मकान में शनिवार रात को चोर घुस गए चोरों ने जेवरात, नगदी और अन्य सामान की चोरी की। सुबह महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रमटेड़िया निवासी राजा रानी पत्नी सतनाम वर्मा घर पर बच्चों के साथ रहती है। महिला के पति प्रदेश में रोजगार कर रहे हैं। शनिवार रात को महिला घर पर बच्चों के साथ सो रही थी। देर रात को छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। इसके बाद चोर 100 ग्राम जेवरात चांदी के, तीन हजार रूपये नकदी और मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। सुबह महिला को जब चोरी की जानकारी हुई तो उसने गांव के निवासी एक व्यक्ति पर चोरी की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- सीतापुर: आवारा कुत्तों के काटने से 6 मासूमों सहित 12 लोग जख्मी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस: 'फेक पोस्ट, डीपफेक वीडियो और विदेशी अकाउंट से फैलाया जा रहा भ्रम'
69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद: मायावती के आवास पर पहुंचे अभ्यर्थी, नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन; पुलिस ने हिरासत में लिया
Machail Mata Yatra 2026: 3 दिन की देरी के बाद जानें कब शुरू होगी यात्रा? प्रशासन ने तय किए नए नियम, हर दिन सिर्फ इतने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति
केदारनाथ यात्रा पर आए गुजरात के श्रद्धालु की मौत, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू के बाद देहरादून में तोड़ा दम
मायावती का NEET पेपर लीक विवाद पर बड़ा बयान: 'राजनीति नहीं, शिक्षा सुधार पर हो फोकस'