अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन में पीएम मोदी बोले- न्यायपालिका, बार लंबे समय से भारत की न्याय प्रणाली के संरक्षक रहे हैं

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन में कहा कि न्यायपालिका, बार लंबे समय से भारत की न्याय प्रणाली के संरक्षक रहे हैं। उन्होंने कहा महिला आरक्षण कानून महिलाओं की अगुवाई में विकास को एक नई दिशा, ऊर्जा देगा। मजबूत, निष्पक्ष न्याय प्रणाली 2047 तक भारत को विकसित बनाने के हमारे लक्ष्य को हासिल करने का आधार है। 

साथ ही पीएम मोदी ने कहा सरकार जितना संभव हो सके आसान भाषा, भारतीय भाषाओं में कानून बनाने की दिशा में ईमानदारी से प्रयास कर रही है। 

ये भी पढे़ं-  संसद में ‘नफरत’ की नई संस्कृति के उद्घाटन की गवाह बनी सात सितारा इमारत: कपिल सिब्बल

 

संबंधित समाचार