गृह मंत्री अमित शाह कोलकता में दुर्गा पूजा पंडाल का कर सकते हैं उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले सप्ताह पश्चिम बंगाल की यात्रा करने के साथ कोलकाता में एक प्रसिद्ध दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उनकी यात्रा के कार्यक्रम का विवरण सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसी संभावना है कि वह अपनी इस यात्रा के दौरान प्रदेश पार्टी नेतृत्व के साथ संगठनात्मक बैठक कर सकते हैं। 

भाजपा पार्षद और ‘संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा समिति’ के अध्यक्ष सजल घोष ने एक न्यूज एजेंसी से  कहा, ‘‘ अमित शाह जी ने 16 अक्टूबर को हमारी दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने की सहमति दी है। अभी समय तय नहीं हुआ है।’’ वर्ष 2019 में शाह ने शहर के पूर्वी हिस्से में साल्ट लेक क्षेत्र में बी जे ब्लॉक कम्युनिटी दुर्गा पूजा का उद्घाटन किया था। 

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने 2020 में अपना दुर्गा पूजा कार्यक्रम शुरू किया था और राज्य में ऐसा करने वाली वह एकमात्र पार्टी बनी थी। उसके बाद पार्टी ने 2021 और 2022 में भी ऐसा ही आयोजन किया। लेकिन पिछले साल ही घोषणा की गयी कि प्रदेश भाजपा इकाई 2023 से दुर्गा पूजा आयोजन नहीं करेगी । इस तरह वह अपनी हाल की परंपरा से हट गयी। 

ये भी पढे़ं- कांग्रेस ने पवन खेड़ा को राजस्थान विधानसभा चुनाव में मीडिया पर्यवेक्षक किया नियुक्त

 

संबंधित समाचार