भाजपा सदैव से राजनीति में महिला भागीदारी की पक्षधर रही: आरपीएन सिंह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कुंवर आर पी एन सिंह ने आज कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम 2023 महिलाओं की राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने में मिल का पत्थर साबित होगा।

यहां भाजपा जिला मुख्यालय पर आज स्वर्गीय राजमाता विजया राजे सिंधिया की जयंती पर आयोजित मार्गदर्शी महिला सम्मान समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार और योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार अनवरत महिला विकास हेतु कार्य कर रही है। आधी आबादी की चिंता सदैव से मोदी जी के विचारों की प्रेरणा स्रोत रही है। लोकसभा और विधानसभा में महिला शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए यह विधेयक पारित और अधिनियमित किया गया है। भाजपा सदैव से राजनीति में महिला भागीदारी की पक्षधर रही है।”

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि भाजपा सरकार की उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, जनधन योजना, महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सम्मेलन में अपनी बात रखते हुए प्राचार्य डॉ़ ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि नारी शक्ति बंधन अधिनियम से महिलाएं राजनीतिक क्षेत्र में अपना उच्च योगदान दे सकेगी। 

इनके अलावा डॉक्टर दिव्या शुक्ला, दीपाली श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य मुकुल शुक्ला ने भी अपनी बात रखी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष शिवकुमारी देवी ने नरेंद्र मोदी के प्रति महिला समाज की तरफ से आभार ज्ञापित किया । इस अवसर पर डॉ़ यशा मिश्रा ,डॉ़ अमृता राय, डॉ़ रूपम जयसवाल, डॉ़ सुनीता पांडे , प्रमिला शाही, समाजसेवी मीनू जिंदल, मीना शर्मा, एथलीट नेहा गुप्ता, एथलीट काजल सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने किया CM आवास का घेराव, सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर
लखनऊ अग्निकांड : नक्शे से अलग हुआ था निर्माण, फायर एनओसी भी नहीं, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही