आईओसी सदस्यों ने Thomas Bach से 2025 के बाद भी अध्यक्ष पद पर बने रहने का किया आग्रह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्यों ने रविवार को यहां मौजूदा अध्यक्ष थॉमस बाच से 2025 में कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी अपने पद पर बने रहने का आग्रह किया। जर्मनी के पूर्व ओलंपियन बाख आईओसी के नौवें अध्यक्ष हैं। उन्हें पहली बार 2013 में ब्यूनस आयर्स में आईओसी के 125वें सत्र में आठ साल के लिए अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद मार्च 2021 में बाख को चार साल के कार्यकाल के लिए फिर से अध्यक्ष चुना गया था। 

ओलंपिक चार्टर के अनुसार कोई भी व्यक्ति 12 साल से अधिक समय तक आईओसी का अध्यक्ष नहीं रह सकता है। जॉक रोगे ने लंबे समय तक अध्यक्ष बने रहने की परंपरा को समाप्त करने के लिए यह नियम बनवाया था। बाख से पहले रोगे 2001 से 2013 तक आईओसी के अध्यक्ष रहे थे। आईओसी के 141वें सत्र के पहले दिन इसके अधिकतर सदस्यों का मानना था कि बाख को 2025 में समाप्त होने वाले कार्यकाल के बाद भी तीसरे कार्यकाल के लिए अध्यक्ष बने रहना चाहिए। इसके लिए हालांकि ओलंपिक चार्टर में बदलाव करना होगा। 

आईओसी के सदस्य लुइस मेजिया ओविदो ने कहा,‘‘आपने हमें आगे बढ़ने का सबसे अच्छा रास्ता दिखाया है। हमें इस (ओलंपिक) आंदोलन को आगे बढ़ाना है। इसलिए मैं इस बात को सबके सामने रख रहा हूं। बाख ने आईओसी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी अपील ने उनका दिल छू लिया। आईओसी के इस सत्र के दौरान लॉस एंजेलिस में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट सहित चार अन्य खेलों को शामिल करने के लिए सोमवार को मतदान होने की उम्मीद है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर
लखनऊ अग्निकांड : नक्शे से अलग हुआ था निर्माण, फायर एनओसी भी नहीं, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही