Kanpur News: महापौर प्रमिला पांडेय ने पकड़ा खोदाई में खेल, ठेकेदार कंपनी के दो साइट इंजीनियर को पुलिस को सौंपा
कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय ने पकड़ा खोदाई में खेल।
कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय ने खोदाई में खेल पकड़ा। ठेकेदार कम्पनी के दो साइट इंजीनियर को पकड़ा, तीसरे को नगर निगम बुलाया। नवाबगंज थाना इंचार्ज को बुलाकर तीनों को सौंपा।
कानपुर, अमृत विचार। महापौर प्रमिला पांडेय ने पकड़ा खोदाई में खेल, ठेकेदार कम्पनी के दो साइट इंजीनियर को पकड़ा, तीसरे को नगर निगम बुलाया। नवाबगंज थाना इंचार्ज को बुलाकर तीनों को सौंपा। महापौर ने नगर निगम सभागार कक्ष का एसी पंखा बंद कर इंजीनियरों को बैठाया।
नवाबगंज में केस्को भूमिगत केबल डालने के लिए कर रहा था खुदाई। केस्को द्वारा मानक के विपरीत की जा रही खोदाई का मामला। महापौर व पार्षदों ने कार्य रुकवाया। महापौर प्रमिला पांडेय ने पार्षद राजकिशोर यादव व अफसरों के साथ क्षेत्र का किया निरीक्षण।
महापौर ने बेतरतीब ढंग से होती खोदाई पकड़ी और काम भी रुकवा दिया। दो ठेकेदार जितेश व अजीत को पकड़कर नगर निगम ले आई। प्रोजेक्ट हेड अवधेश वर्मा को भी पकड़ा, पुलिस को सौंपा।
