कांग्रेस ने की छत्तीसगढ़ की शेष सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा, जानिए...लिस्ट में किसे मिली जगह?

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की शेष सात सीटों के लिए भी उम्मीदवारों का आज ऐलान कर दिया। इस सूची में चार मौजूदा विधायकों के स्थान पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार बैकुंठपुर सीट से मौजूदा विधायक अम्बिका सिंहदेव एवं रायपुर उत्तर से मौजूदा विधायक कुलदीप जुनेजा को फिर टिकट दी गई है।

जबकि सरायपाली(एससी) सीट से मौजूदा विधायक किस्मत लाल नंद के स्थान पर चतुरी नंद तथा महासमुन्द सीट से मौजूदा विधायक विनोद चन्द्राकर के स्थान पर डा.रश्मी चन्द्राकर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी प्रकार कसडोल सीट की मौजूदा विधायक शकुन्तला साहू के स्थान पर संदीप साहू को, सिहावा सीट से मौजूदा विधायक डा.लक्ष्मी धुव्र के स्थान पर अम्बिका मरकाम को तथा धमतरी सीट से ओंकार साहू को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी पहले ही राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा की 83 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।इन सात सीटो की बहुप्रतीक्षित सूची भी आने के बाद उसके सभी 90 सीटो पर उम्मीदवार घोषित हो चुके है।

यह भी पढ़ें- बीजेपी का गंभीर आरोप, कहा- भूपेश सरकार ने छीन लिया गरीब का आवास

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर
लखनऊ अग्निकांड : नक्शे से अलग हुआ था निर्माण, फायर एनओसी भी नहीं, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही