कलात्मक कलाकृति के सृजन का आधार भारतीय वाॅस पेंटिंग : प्रो प्रसाद
अयोध्या, अमृत विचार। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में दीक्षांत सप्ताह के अन्तर्गत ललित कला विभाग में भारतीय कला में वाॅस पद्धति का योगदान विषय पर व्याख्यान हुआ।
मुख्य वक्ता डाॅ शकुन्तला मिश्रा, राष्ट्रीय पुर्नवास विश्वविद्यालय, लखनऊ के पूर्व संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष, फाईन आर्ट्स के प्रो राजेन्द्र प्रसाद ने वाॅस पेन्टिग कलात्मक कलाकृति के सृजन का आधार बताया। उन्होंने बताया कि जल रंगों के द्वारा किसी भी कलाकृति के सृजन की तकनीक से लोक संस्कृति आधारित पौराणिक लोक कलाओं को विकसित करती है। अध्यक्षता कला एवं मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो0 आशुतोष सिन्हा ने विभिन्न विधाओं से अवध की लोक संस्कृति को संरक्षित करने की बात कही। विभाग के समन्वयक प्रो विनोद कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न जानकारी दी। डाॅ सरिता द्विवेदी ने भारतीय वाॅश पेन्टिग के विकास से अवगत कराया।
ये भी पढ़ें -अयोध्या: दो दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता 29 नवंबर से, तैयारी पूरी
