Kanpur Weather Today: दो दिन बाद शहर में सर्दी व कोहरे की दस्तक, दिन में धूप और रात में सर्द हवाएं चलेंगी
कानपुर में 15 से शहर में सर्दी व कोहरे की दस्तक।
कानपुर में 15 से शहर में सर्दी व कोहरे की दस्तक। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने आशंका जताई। दिन में धूप निकलने के साथ ही रात में सर्द हवाएं चलेंगी।
कानपुर, अमृत विचार। शहर में 15 से सर्द हवाएं और कोहरा दस्तक देगा। मौसम वैज्ञानिकों ने यह भी आशंका जताई है कि इन दिनों दिन में खिली धूप और रात में सर्द हवाएं चलेंगी। उधर सीएसए विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार का न्यूनतम पर 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
दिसंबर महीने में मौसम वैज्ञानिकों ने अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया है।
मौसम वैज्ञानिकों ने यह आशंका जताई है कि शुक्रवार तक शहर में कोहरा और ठंड दस्तक दे देगी। इस बीच बादल रहने से तापमान में उतार-चढ़ाव संभव हो सकता है। बादल होने के बावजूद शहर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। औसत से कम बादल होने की वजह से रात के तापमान पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। दिन में धूप रहने से सुबह और रात में कोहरा परेशान कर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसी तरह न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर अधिकतम आद्रता 95 प्रतिशत व न्यूनतम आद्रता 45 फीसदी दर्ज की गई। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले तीन दिनों में आसमान में हल्के से मध्यम ऊंचे बादल छाए रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में उतार चढ़ाव भी हो सकता है, किन्तु बर्षा की कोई संभावना नहीं है। मौसम प्रणाली के अनुसार तीन दिन में सर्द हवाएं और कोहरा संभव हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Farrukhabad Accident: स्कूली बस खाई में गिरी, हादसे के बाद मची चीख-पुकार, सगे भाई-बहन घायल, सवार थे 37 बच्चे
