कासगंज: शहर में और भी ठिकानों पर जिस्मफरोशी की तेज हैं चर्चा, चोरी छिपे संचालित है देह व्यापार के ठिकाने
बुलावे पर बाहर से भी बुलाई जाती है महिलाएं और युवतियां
कासगंज, अमृत विचार : राष्ट्रीय लोकदल की जिलाध्यक्ष के घर के देह व्यापार की घटना का भंडाफोड़ होने के बाद चर्चाएं तेज हो गई है। लोगों के बीच चर्चा है कि शहर में और भी कई ठिकानों पर जिस्मफरोशी होती है। आबादी क्षेत्रों में चोरी छिपे देह व्यापार के ठिकाने संचालित हो रहे है। अब पुलिस को अपना मुखबिर तंत्र और मजबूती के साथ सक्रिय करना होगा।
शहर के छोटी सब्जी मंडी क्षेत्र में लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं थी। लोग कुछ इशारे कर सवाल उठा रहे थे इसके अलावा इंडस्ट्री क्षेत्र और शहर के बाहरी इलाके, अमांपुर रोड पर भी जिस्मफरोशी के अड्डे संचालित होने की चर्चा है। लोगों का कहना था कि ऐसा नहीं कि क्षेत्रीय पुलिस को इसकी जानकारी न हो, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
हालांकि किसी ने खुलकर किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन शहर में दिन भर चर्चाओं का बाजार गरम रहा। यह भी चर्चा रहा कि बुलावे पर देह व्यापार के माफिया बाहर से महिलाओं और युवतियों को बुलाते है। इधर पुलिस का दावा है कि विशेष अभियान चलाकर देह व्यापार के अनैतिक धंधे को रोका जाएगा और जो भी दोषी होंगे उनको जेल भेजा जाएगा। देखना होगा कि अब मुखबिर तंत्र कितना सक्रिय होकर पुलिस को मुकाम तक पहुंचा सकेगा।
पुलिस की टीम और मुखबिर तंत्र पूरी तरह सक्रिय है। शहर में कहीं भी देह व्यापार नहीं होने दिया जाएगा। सक्रियता के साथ पुलिस कार्य करेगी। - अजीत चौहान, सीओ सिटी
ये भी पढ़ें - कासगंज: घर में देह व्यापार करा रही थी राष्ट्रीय लोकदल की जिलाध्यक्ष, छह गिरफ्तार
