कासगंज: घर में देह व्यापार करा रही थी राष्ट्रीय लोकदल की जिलाध्यक्ष, छह गिरफ्तार
स्वयं भी वेश्यावृत्ति में पाई गईं शामिल, पुलिस के सामने स्वीकार किया जुर्म
कासगंज, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र में राजनीति की आड़ में देह व्यापार का अनैतिक धंधा हो रहा था। राष्ट्रीय लोकदल की जिलाध्यक्ष के घर में वेश्यावृत्ति हो रही थी। जिलाध्यक्ष स्वयं वैश्यावृति में शामिल रहीं। पुलिस ने चार महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में लोक दल की जिला अध्यक्ष ने वैश्यावृत्ति की बात स्वीकारी है। इस कार्रवाई के बाद खलबली मच गई है।
गुरुवार की शाम सर्विलांस सेल प्रभारी प्रवेश राणा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव अहरोली में राष्ट्रीय लोकदल की जिलाध्यक्ष आसमा वारसी घर में वेश्यावृत्ति करा रही हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को अवगत कराया। नायब तहसीलदार अरविंद गौतम के अलावा कासगंज कोतवाली पुलिस की टीम के साथ बताए गए स्थान पर प्रभारी निरीक्षक ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। लोक दल की जिलाध्यक्ष के घर में एक कमरे में महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में थे। महिला पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लिया और पुलिस पुरुष पुलिस ने पुरुषों को हिरासत में लिया।
पहले कमरे से हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ की गई तो वहीं इस महिला के पास आपत्तिजनक स्थिति में मुजाहिद नाम का एक व्यक्ति भी मिला। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। एक अन्य कमरे से एक महिला के साथ इमरान नाम का व्यक्ति भी आपत्तिजनक स्थिति में मिला। लोक दल की जिलाध्यक्ष सहित चार महिलाएं और दो पुरुष पुलिस ने हिरासत में लिए। उनसे गहनता से पूछताछ की। पूछताछ के बाद जिला अध्यक्ष ने पुलिस के सामने स्वीकार किया वह अपनी जीविका चलाने के लिए महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए बुलाती है और खुद भी यह धंधा करती है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार महिला पुरुषों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया है।
चार महिलाएं और दो पुरुष वेश्यावृत्ति के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। राष्ट्रीय लोकदल की जिलाध्यक्ष के घर में अनैतिक देह व्यापार हो रहा था। पूछताछ के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया है। उनके कब्जे से रुपए भी बरामद हुए हैं- अजीत चौहान, सीओ सिटी।
ये भी पढ़ें- कासगंज: जिले के लेखपाल और अमीनो की संपत्तियों पर शासन की नजर, होगी जांच
