Unnao News: छुट्टी पर आये आरपीएफ दरोगा की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, उड़ीसा में थी तैनाती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में छुट्टी पर आये आरपीएफ दरोगा की मौत।

उड़ीसा में तैनात आरपीएफ के दरोगा की अपने पैतृक गांव में बीमारी के चलते मौत हो गयी। बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। दरोगा मेडिकल लीव पर अपने घर आया था।

उन्नाव, अमृत विचार। उड़ीसा में तैनात आरपीएफ के दरोगा की अपने पैतृक गांव में बीमारी के चलते मौत हो गयी। बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। दरोगा मेडिकल लीव पर अपने घर आया था।

बता दे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के चक मीरपुर  निवासी हेम नाथ (58) पुत्र  स्व.भीसम उड़ीसा प्रांत में आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) में दरोगा पद पर तैनात थे। बीती 18 दिसंबर को वह चिकित्सीय अवकाश पर अपने पैतृक गांव लौटे थे। परिजनों ने बताया यहां भी उनकी हालत ठीक नहीं थी। रविवार को उनकी अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी और उनकी मौत हो गयी।

परिजनों ने उड़ीसा में उनके अफसरों को इसकी जानकारी दी। जहां से मिले निर्देश के बाद परिजनों ने बांगरमऊ पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर  पहुंच कर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। दरोगा की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

पत्नी रज्जो देवी का रो -रो कर बुरा हाल है। बेटे दीपक कुमार ने बताया उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी जिस कारण वह मेडिकल लीव लेकर घर आये थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

ये भी पढ़ें- Unnao के डॉक्टर निखिल को पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने किया सम्मानित, लखनऊ में कार्यक्रम हुआ आयोजित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज