बदायूं: आर्मड फोर्सेस वेटरन्स-डे पर डीएम और एसएसपी ने किया वीरांगनाओं का सम्मान
बदायूं, अमृत विचार: जिलाधिकारी आवास पर आर्मड फोर्सेस वेटरन्स-डे मनाया गया। डीएम मनोज कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने 11 वीर नारियों और विशिष्ट पदक विजेताओं का अभिनन्दन किया। उन्हें सर्टिफिकेट, शॉल एवं मोमेंटो भेंट स्वरूप प्रदान किया। डीएम ने कहा कि जनपद के गौरव जिन्होंने इस देश के लिए अपनी शहादत दी है, उन वीरों को शत-शत नमन करता हूं।
जिन्होंने अपनी जान से ज्यादा देश से प्यार किया और मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया। कहा कि जिन्होंने अपना बलिदान सेवा में कार्यरत रहते हुए इस देश व भारतवासियों के लिए किया है, उनकी पुण्य स्मृति में हर देशवासी के मन में उनका सम्मान है। सेना के जवान देश की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं।
उनके प्रति यह भावना सबके मन में सर्वोच्च स्तर पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जो सैनिकों का बलिदान है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं है बल्कि यह हमारे लिए उनके प्रति कृतज्ञता है।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रामजी लाल, एसपी आरए रम मोहन सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव सहित, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर पूरनमल (अ0प्रा0), जदुनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - बदायूं: 80 लाख रुपये की अफीम के साथ तीन युवक गिरफ्तार, भेजा जेल
