Bareilly : तेज धूप के साथ गर्मी ने किया परेशान...शाम को चली हवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। दिन भर तेज और चटक धूप के साथ चल रही हवाओं ने गर्मी का एहसास कराया। अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

दोनों तापमान सामान्य से अधिक महसूस हुए। देर शाम चली हवाओं ने हल्की राहत का एहसास कराया। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि मंगलवार को मौसम में आंशिक बदलाव की संभावना है। हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव में लोगों को सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। तेज धूप के दौरान बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

 

संबंधित समाचार