परधौली हादसा : दुर्घटनाग्रस्त कार में मिले बच्चों का गुरुग्राम से किया गया था अपहरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज के परधौली में सोमवार को हुए हादसे के अगले दिन अब चौकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बच्चों की शिनाख्त कर ली है, गुरुग्राम के रहने वाले दोनों बच्चों का बदमाशों ने अपहरण किया था।

दरअसस सोमवार दोपहर सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली गांव के पास बड़ा बाईपास पर भीषण हादसा पेश आया था। बोलेरो कार सड़क किनारे टैंकर में जा घुसी। कार के अंदर बैठे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के दौरान एक बाइक भी टकरा गई।

जिसमें दोनों बाइक सवारों की मौत भी हो गई थी। कुल पांच लोगों को हादसे में जान गवानी पड़ी। मगर दो बच्चे पुलिस के लिए रहस्य बने थे। अब पता चला कि  दोनों बच्चे गुरुग्राम के डीएलएफ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनकी मां पूजा ने चार अप्रैल को दोनों बच्चों की गुमशुदगी डीएलएफ थाने में दर्ज कराई थी।
 
बता दें कि हादसे में कार सवार फरीदपुर निवासी मनमोहन, पीलीभीत के चकरपुर निवासी सिकंदर, रामपुर निवासी विशेष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामपुर निवासी प्रिंस व दो अज्ञात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा पीछे से टकराए बाइक  सवार मुमतियाज व साहब खान की भी मौके पर ही मौत हो गई थी।

संबंधित समाचार