UP : रामगंगा में डूबे युवक की तलाश तेज, एनडीआरएफ टीम ने संभाला मोर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहबाद, अमृत विचार। रामगंगा नदी में नहाते समय डूबे युवक की तलाश दूसरे दिन भी जारी है। मंगलवार को प्रशासन ने तलाश अभियान तेज करते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम को मौके पर बुलाया। जिसने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।

बताते चले कि कस्बे के मोहल्ला खटपुर निवासी आले हसन का बेटा मोइस उर्फ मोनू (20) सोमवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ रामगंगा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

घटना के बाद से ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह एनडीआरएफ टीम के पहुंचने के बाद अभियान को और तेज कर दिया गया। टीम आधुनिक उपकरणों के जरिए नदी के गहरे हिस्सों में युवक की तलाश कर रही है।

उधर, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में लोग भी नदी किनारे जुटे हुए हैं और युवक के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन जारी था, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

संबंधित समाचार