Kanpur News: कल से होगा बिठूर महोत्सव का आगाज; विंटेज कार रैली होगी आकर्षण का केंद्र...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

गायक कैलाश खेर, हेमंत ब्रजवासी व मैथिली ठाकुर करेंगे शिरकत

कानपुर, अमृत विचार। बिठूर महोत्सव को लेकर तैयारियां चरम पर पहुंच चुकी हैं। इस महोत्सव में विंटेज कार रैली आकर्षण का केंद्र रहेगी। 10 तारीख से बिठूर महोत्सव का आगाज होना है जिसको लेकर प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली है।

कल से शुरु होने वाला बिठूर महोत्सव कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। जिसमें गीत संगीत से दर्शकों को झूमाने के लिए सूफी गायक कैलाश खेर, मैथिली ठाकुर व इंडियन आइडल के फेम सिंगर हेमंत ब्रजवासी आएंगे। उसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। रविवार को विंटेज कार रैली निकाली जाएगी। 

10 फरवरी की सुबह सरसैया घाट से आयोजित की जाने वाली मैराथन दौड़ से बिठूर महोत्सव की शुरुआत होगी। बच्चों को लुभाने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है जिसमें कई आयोजन किए जायेंगे। इसके साथ ही साथ हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Etawah News: राजस्थान में सड़क दुर्घटना में भरथना के युवक की मौत; परिजनों में मचा कोहराम...

 

संबंधित समाचार