बहराइच: वाहनों को रोक कर वसूली करता है अज्ञात युवतियों का गैंग, चालक-राहगीर परेशान, पुलिस खामोश!

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

विरोध करने पर होता है बवाल, करती हैं हंगामा

बहराइच, अमृत विचार। शहर के बाहरी हिस्सों में अच्छे कपड़ों में सज कर कुछ युवतियों की टोली वाहन चालकों से वसूली करती है। वाहन चालक के विरोध या फोटो खींचने पर सभी फरार हो जा रही है। इसको लेकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बहराइच-बलरामपुर पर मार्ग पर सुबह लगभग 11:30 बजे युवतियों का एक गैंग वाहनों को रोक कर उनसे पैसे मांगता दिखा। गैंग में लगभग 10 युवतियां शामिल रही। युवतियों से जब पैसे मांगने की वजह पूछी गई तो भड़क गई और बदसलूकी पर उतारु हो गई। इस दौरान कई वाहन चालकों से डोनेशन के नाम 500-500 रुपए लिए गए।

महिलाओं द्वारा खुले आम की जा रही वसूली को लेकर जब कोतवाल देहात को फोन कर जानकारी दी गई, तो उन्होंने दरगाह थाना क्षेत्र बताकर रफा दफा कर दिया। वहीं जब दरगाह थाना प्रभारी को फोन किया गया, तो उन्होंने कोतवाली देहात का क्षेत्र बताया। इस बीच पुलिस को फोन करता देख वसूली कर रही युवतियां ऑटो में बैठ कर फरार हो गई।

प्रकरण की जानकारी नहीं है। चंदा मांगना कोई अपराध नहीं है। अगर बीच सड़क पर वाहनेां केा रोक कर पैसे मांगे जा रहे हैं, तो इसकी जांच करवाई जाएगी।

                                                                                                                       राजीव सिसौदिया, सीओ सिटी

यह भी पढे़ं: प्रयागराज: लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक पर यूपी सरकार ने गिराई गाज, पद से किया निलंबित, विभाग में हड़कंप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Spirit एयरलाइंस ने किया 34 सालों के बाद कारोबार बंद करने का ऐलान, तत्काल प्रभाव से समाप्त हुआ संचालन  
एक्शन में सीएम योगी : जल जीवन मिशन के तहत खोदी गईं सड़कों और गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
34 साल पुरानी अमेरिकी एयरलाइंस स्पिरिट हुई बंद: तत्काल प्रभाव से सभी उड़ानें रद्द, 17,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
Maharashtra Board Results : महाराष्ट्र बोर्ड ने घोषित किए 12वीं के नतीजे, लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का आया रिएक्शन, अमित मालवीय बोले-'चुनावी प्रक्रिया पर संदेह पैदा करने के प्रयासों के खिलाफ एक ''स्पष्ट संदेश'