लखनऊ: CAA लागू होने पर बोले डीजीपी, कहा- कानून व्यवस्था के लिए हमारे पास डंडा भी है और डेटाबेस भी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कहा- आज यूपी में है निवेश का माहौल, धर्मगुरुओं, समाज के सम्मानित लोगों से भी पुलिस की वार्ता है जारी

लखनऊ, अमृत विचार। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि उप्र. पुलिस जहां लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है वहीं, सीएए लागू होने पर इसके लिए भी हम युद्धस्तर पर तैयारी कर रहे हैं। अगर किसी तरह के विवाद की कोई सूचना मिलती है तो उससे निपटने के लिए हम तैयार हैं।

प्रशांत कुमार ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए हमारे पास डंडा भी है और डेटाबेस भी। वहीं धर्मगुरुओं, समाज के सम्मानित लोगों से भी पुलिस की वार्ता जारी है। हमारा मानना है कि वार्ता से हर समस्या का समाधान संभव है।

प्रशांत कुमार ने कहा कि हम चुनाव के मद्देनजर अपने संसाधनों जैसे जनशक्ति और उपकरणों को भी अपडेट कर रहे हैं। अभी राज्य में निवेश का माहौल है, हमारी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार हो रहा है, इसलिए ऐसा कुछ भी नहीं करने दिया जाएगा, जिससे राज्य की छवि पर असर पड़े।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका