हैती के प्रधानमंत्री Ariel Henry ने की इस्तीफा देने की घोषणा, जानें क्यों उठाना पड़ा कदम?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पोर्ट-ऑ-प्रिंस। प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने मंगलवार को सत्ता हस्तांतरण के लिए राष्ट्रपति परिषद बनने के बाद इस्तीफा देने की घोषणा की। दे देंगे। हेनरी ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब उन पर इस्तीफा देने का अंतरराष्ट्रीय दबाव लगातार बढ़ रहा है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि हैती में आपराधिक गिरोहों की हिंसा के कारण निम्न स्तर के गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई हे। 

हेनरी ने कहा, “जिस सरकार का मैं नेतृत्व कर रहा हूं वह सत्ता हस्तांतरण के लिए राष्ट्रपति परिषद की स्थापना के तुरंत बाद इस्तीफा दे देगी। उन्होंने एक वीडियो संबोधन में कहा, “मैं सभी हेतीवासियों से देश में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील करता हूं।” कैरेबियन समुदाय के क्षेत्रीय नेताओं ने राजनीतिक परिवर्तन की रूपरेखा पर चर्चा करने और स्थानीय निवासियों को तत्काल मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए सोमवार को जमैका में एक आपातकालीन शिखर सम्मेलन आयोजित किया था।

गौरतलब है कि 07 जुलाई, 2021 को हैती के तत्कालीन राष्ट्रपति जोवेनेल मोइज़ की हत्या कर दी गई थी। हैती में इस साल सात फरवरी से पहले चुनाव होने थे। देश में अराजकतत्वों द्वारा अशांति फैलाने के मद्देनजर चुनाव नहीं हो सके हैं। इस वर्ष फरवरी के अंत से हैती में कई गिरोह संगठनों ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए राजधानी में पुलिस थानों, पुलिस अकादमी और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित सार्वजनिक सुविधाओं पर हमले शुरू कर दिए हैं, जिससे देश में अशांति का माहौल बना हुआ है। हैती में 1987 में संविधान को स्वीकार किया गया था। इसके बाद से  हेनरी सबसे लंबे कार्यकाल तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता रहे हैं। 

ये भी पढ़ें : इंग्लैंड के बल्लेबाज कुलदीप यादव के रहस्य को सुलझाने में विफल रहे : ज्योफ बॉयकॉट 

 

 

संबंधित समाचार