Fatehpur Crime: पूर्व प्रधान के घर चोरों का धावा...लाखों की चोरी, वारदात को अंजाम देने के बाद चोर आग लगाकर हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में पूर्व प्रधान के घर लाखों की चोरी

फतेहपुर, अमृत विचार। छत के रास्ते घुसकर चोरों ने बुधवार की रात पूर्व प्रधान के घर को अपना निशाना बना डाला। घर में अलमारी का लाक तोड़कर नगदी व लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के बाद कमरे में आग लगा दी जिससे कपड़े समेत अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सुबह खबर फैलने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कमरापुर गांव निवासी दर्शन गांव में खेती किसानी करते हैं। बताया कि  पूर्व में प्रधान भी रह चुके हैं। पीड़ित ने बताया कि बुधवार को गांव में रामलीला का आयोजन था। जहां पूरा  परिवार रामलीला देखने गया था। भोरपहर जानकारी मिली कि घर में आग लगी है। पूरा परिवार दौड़कर मौके पर पहुंचा और आग बुझाई। 

लेकिन तब तक कपड़े समेत अन्य हजारों का सामान जलकर राख हो चुका था। इसी दौरान देखा कि कमरे में रखी अलमारी का दरवाजा खुला था और लॉकर भी टूटा था। लॉकर में रखी सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी हो  चुकी थी। देखा तो घर के पीछे सीढ़ी लगी थी। 

बताया कि चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। चोरी के बाद चोरों ने घर में आग भी लगा दी। पीड़ित ने बताया कि 30 हजार रुपये की नगदी समेत करीब दस लाख रूपये के जेवरात व अन्य सामान चोरी हुआ  है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Fatehpur Crime: IPL में लगा रहे थे हार-जीत की बाजी...पुलिस ने दो सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार