Fatehpur Crime: IPL में लगा रहे थे हार-जीत की बाजी...पुलिस ने दो सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर पुलिस ने दो सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार

फतेहपुर, अमृत विचार। पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पर्ची बरामद की गई है।

पुलिस ने नगदी रुपये, बाइक और मोबाइल फोन बरामद कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई से आईपीएल मैच सट्टा लगाने वालों में हड़कंप मचा है।

आईपीएल मैच देखने वाले क्रिकेट प्रेमियों की कमी नहीं है, लेकिन क्रिकेट मैच के नाम सट्टा का बाजार बड़े पैमाने पर चल रहा है।

आईपीएल मैच के नाम पर्ची बनवाकर सट्टा खिलवाने की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर के सूचना पर शहर के लाल बाजार से कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

सदर कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि आईपीएल मैच के नाम पर सट्टा खेल रहे मोहम्मद रिजवान अहमद पुत्र मोहम्मद मुस्ताक अहमद निवासी सैय्यदबाड़ा कोतवाली सदर और मोहम्मद रिजवान पुत्र स्व. मोबिन निवासी चांद खां का हाता बाकरगंज के पास से दो मोबाइल फोन, 18 हजार 600 रुपए और सट्टा की पर्ची बरामद की गई है।

पकड़े गए दोनों लोग के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज है। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े- Kanpur Court: SP MLA Irfan Solanki पर प्लॉट आगजनी के मामले में कोर्ट सुना आज सकती फैसला...चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात  

संबंधित समाचार