Video: बहराइच में घर की छत पर चढ़ा सांड, 12 घंटे तक रहा भूखा-प्यासा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशेश्वरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। विशेश्वरगंज बाजार में बने एक पुराने मकान के छत पर शुक्रवार सुबह सांड चढ़ गया। पूरे दिन वह धूप में परेशान रहा। शाम को किसी तरह सांड खुद नीचे उतर भी गया।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बाजार में एक ग्रामीण का पुराना मकान स्थित है वह पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह सात बजे एक सांड किसी तरह मकान के छत पर चढ़ गया। इसके बाद उसने उतरने के लिए प्रयास किया, लेकिन उतर नहीं सका। पूरे दिन तेज धूप के बीच सांड छत पर इधर उधर जाते हुए नीचे उतरने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतर नहीं सका। इस पर बाजार के लोगों ने खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार तिवारी को फोन से जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी ने टीम भेजकर सांड को नीचे उतरवाने की बात कही। लेकिन किसी तरह शाम पांच बजे सांड स्वयं नीचे आ गया। इसके बाद वह कहीं चला गया।

ये भी पढ़ें -श्रावस्ती: अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा की नमाज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता