चुनाव ड्यूटी में आ रहे जवानों के रहने वाले जगह पर हो मुकम्मल व्यवस्था: पुलिस अधीक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी ने अर्द्धसैनिक बल, पुलिस बल व होमगार्डों के लिए पानी, शौचालय, बिजली, पंखें, जनरेटर आदि मानक के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

गोंडा, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने लोकसभा समान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने जिन स्थान पर फोर्स को रहना है ,व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को दिए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 22 कम्पनी अर्धसैनिक बल 1 कम्पनी व 1 प्लाटून पीएसी, वाह्य जनपदो से आने वाले पुलिस बल उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी व होमगार्डो के ठहरने के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया गया। फोर्स को ठहरने के लिए  व्यवस्था, मानक के अनुरूप पानी, शौचालय, बिजली ,बिजली जाने पर वैकल्पिक व्यवस्था जनरेटर, इनवर्टर, साफ सफाई आदि मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। 

उन्होंने बताया कि स्थानीय जनपद में पाँचवे चरण का मतदान 20 मई को होना प्रस्तावित है। चुनाव की तैयारियां गोण्डा पुलिस प्रशासन ने  पूर्ण कर ली  है। करीब 1665 मतदान केन्द्र जनपद  में बनाये गये है। इन सभी मतदान केन्द्रों को 197 सेक्टर में बाटा गया है। जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सेक्टर पुलिस अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

जनपद में कुल 29 जोन बनाये गये है, जिसमें जोनल पुलिस अधिकारी नियुक्त किये गये है। ये क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए मतदान केन्द्रों की समीक्षा करते रहेगे। मानकों के अनुरूप उनके संवेदनशीलता को चिन्हित किया गया है। इस प्रकार कुल 240 संवदेनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किये गये है। जिन पर चुनाव के दिन अतिरिक्त फोर्स लगाया जायेगा।

एसपी ने बताया कि  सिविल पुलिस व पीएसी द्वारा लगातार रूट मार्च, एरिया डॉमिनेशन की कार्यवाही की जा रही है। संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके अतिरिक्त चुनाव को लेकर कुल 22 नये अपराधियों की हिस्ट्रीशीट पुलिस द्वारा खोली गयी है। कुल 45 अभियुक्तो के विरूद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही  पुलिस ने की है।

अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाते हुए करीब 3250/- लीटर अवैध शराब पुलिस के द्वारा जब्त की गयी है तथा 230 अभियुक्तों के विरूद्ध जो अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त थे उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की गयी है। इस प्रकार सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही । सोशल मीडिया सेल द्वारा लगातार सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: प्रेम प्रसंग में आहत किशोर ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार