मिर्जापुर: तांत्रिक से मिलकर घर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक वाहन (टाटा मैजिक) की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। कछवा थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक (एसएसआई) आरपी सिंह ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात थाना क्षेत्र के गोराही गांव में वाहन से कुचलकर मां-बेटे की मौत हो गयी। वे एक तांत्रिक से मिलकर घर लौट रहे थे। 

सिंह ने बताया कि महिला सीता देवी (35) अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ एक तांत्रिक के घर से लौट रही थीं और जब दोनों गोराही गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया गया।

 उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया और पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। सिंह ने बताया कि सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

यह भी पढ़ें:-Civil Services Day: मुख्यमंत्री योगी ने दी ‘सिविल सेवा दिवस’ की बधाई और शुभकामना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म