Bareilly : पांचवें प्रयास में उत्कर्ष ने प्राप्त की 337 वीं रैंक, घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में बरेली के उत्कर्ष मिश्रा ने 337वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष मिश्रा का यह पांचवां प्रयास था। 

इससे पहले भी वह सिविल सेवा परीक्षा के अपने दूसरे प्रयास में साक्षात्कार तक पहुंच चुके थे, लेकिन अंतिम सूची में जगह बनाने से चूक गए थे। लगातार मेहनत और धैर्य के साथ उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और आखिरकार इस बार सफलता हासिल कर ली। उत्कर्ष की प्रारंभिक और स्कूली शिक्षा बरेली में गिरिश प्रसाद मैमोरियल स्कूल आईसीएसई बोर्ड से हुई। उत्कर्ष ने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। 

सिविल सेवा परीक्षा में उनका ऐच्छिक विषय भी मैकेनिकल इंजीनियरिंग रहा, जिसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। उत्कर्ष के पिता चंद्रेश मिश्रा बरेली में इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए एक कोचिंग सेंटर संचालित करते हैं, जबकि उनकी माता शशिकला मिश्रा गृहिणी हैं। उनके छोटे भाई हर्ष मिश्रा ने भी आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उत्कर्ष ने बताया कि सिविल सेवा कभी भी उनका पहला लक्ष्य नहीं था। 

उनके परिवार और नाना का सपना था कि वह सिविल सेवा में जाएं। उनके सपने को ही साकार करने के लिए उन्होंने सिविल सेवा का रुख किया, लेकिन इस सफलता को पांचवें प्रयास में प्राप्त कर पाया। उत्कर्ष ने इंडियन ऑयल में अस्टिटेंट मैनेजर की नौकरी छोड़ कर पांचवां अटेंप्ट दिया था। इसमें उन्होंने सफलता प्राप्त की। उत्कर्ष की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और क्षेत्र के लोगों में खुशी और गर्व का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी में स्किलिंग-स्टार्टअप से बढ़ रही इनोवेशन की रफ्तार, 10 लाख युवाओं को एआई ट्रेनिंग का लक्ष्य
ट्रंप ने दी ईरान को बमबारी तेज करने की चेतावनी, बोले- आत्मसमर्पण करो या तबाह हो जाओ!... लगातार दागी जा रही मिसाइलें
आदर्श-शताब्दी बनेंगे जर्जर पशु चिकित्सालय: प्राइमरी वेटरनरी हेल्थ केयर सेंटर रखा जाएगा नाम, ब्लॉक स्तरीय दिया जाएगा दर्जा
केजीएमयू में खून की कमी से टालने पड़ रहे ऑपरेशन, प्रशासन ने लोगों से की रक्तदान की अपील
''स्वतंत्रता सेनानी से UP के विकासदूत तक रहा गोविंद बल्लभ पंत का सफर'' बोले CM योगी- जीबी पंत का दृष्टिकोण करता रहेगा उत्तर प्रदेश के विकास का मार्गदर्शन