नैनीताल: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने छात्रों को सिखाए गेंदबाजी के गुरु 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। भारतीय किक्रेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बुधवार को नैनीताल के शेरवुड स्कूल पहुंचे, जहां उनका स्कूल प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मोहम्मद शमी को अचानक अपने बीच देखकर छात्र-छात्राएं काफी खुश नजर आए। इस दौरान शमी ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए।

इस दौरान मोहम्मद शमी ने स्कूल के सीनियर छात्रों को गेंदबाजी के गुर सिखाए और लंबा समय छात्रों के साथ गुजारा। जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि मोहम्मद शमी अचानक स्कूल पहुंचे और उन्होंने विस्तार से जानकारी ली।

संबंधित समाचार