Weather Forecast Today: 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा शहर का तापमान; मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए जताई ये आशंका...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में दो दिन की नरमी के बाद गर्मी ने अपना पारा और अधिक चढ़ा दिया। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार तक तापमान में और अधिक इजाफा होने की संभावना जताई है। 

शहर में सुबह से ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। सुबह तेज धूप से तापमान में उछाल रहा। दोपहर को तेज गर्म हवाओं के बीच चमक रही धूप ने लोगों को घरों में ही सीमित रखा। इससे रविवार को खुलने वाली बाजारों में दोपहर को सन्नाटा पसरा रहा। 

सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि शहर में पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से मौसम में दो दिन का परिवर्तन दिखाई दिया था। असर कम होने के बाद तपिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- Kanpur: MP से आए जायरीनों को फर्जी पुलिस बनकर लूटे थे, असली पुलिस से हुई मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, तीन अन्य गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार