Bareilly News: ड्राइवर और मालियों की भी जनगणना में लगा दी ड्यूटी...भड़के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के कम पढ़े लिखे या अशिक्षित कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना में लगाए जाने का मामला गुरुवार को तूल पकड़ गया। विरोध कर रहे कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद इन कर्मचारियों को अपर नगर आयुक्त ने शांत कराकर आश्वासन दिया।

ड्राइवर और मालियों की भी लगाई ड्यूटी
दरअसल नगर निगम के अशिक्षित कर्मचारियों की ड्यूटी भी जनगणना में लगा दी गई थी। जिसमें सफाई कर्मचारी, ड्राइवर और माली समेत दूसरे कर्मचारी शामिल थे। इन कर्मचारियों को जनगणना की ड्यूटी करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा था। लिहाजा गुरुवार को आक्रोशित कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले नगर निगम परिसर में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कर्मचारियों से मिले अपर नगर आयुक्त
नगर निगम कार्यालय परिसर में नारेबाजी शुरू हुई तो अधिकारियों के भी कान खड़े हो गए। अपर नगर आयुक्त, पर्यावरण अभियंता, मुख्य सफाई निरीक्षक ने मौके पर जाकर कर्मचारियों से बात की। कर्मचारियों उन्हें बताया कि जो कर्मचारी ज्यादा पढ़े लिखे भी नहीं हैं, उनकी ड्यूटी भी जनगणना में लगा दी गई है। कर्माचारियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आश्वासन पर खत्म किया धरना
अपर नगर आयुक्त की तरफ आश्वासन दिया गया कि हाईस्कूल से कम शिक्षित कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना में नहीं लगाई जाएगी। जिसके बाद कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान देवदास चौहान, रघुनंदन उर्फ पंकज, राजेश कुमार, ठाकुर किशन पाल, सुरेध शिंदे, महक सिंह, नेकपाल सिंह, राजेंद्र कुमार समदर्शी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार