मैनपुरी में मतदान के बीच BJP नेता प्रेम सिंह की गाड़ी पर हमला, SP समर्थकों पर लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मैनपुरी/लखनऊ, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण का मतदान जारी है। यूपी की हॉट सीट कही जाने वाली मैनपुरी लोकसभा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार यहाँ भारतीय जनता पार्टी नेता प्रेम सिंह शाक्य की गाड़ी पर हमला किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये हमला समाजवादी पार्टी समर्थकों ने किया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में उनका ड्राइवर घायल हुआ है।  

प्रेम सिंह शाक्य ने बताया कि ये हमला गिरौली गाँव में उनकी गाड़ी पर हुआ। जिस वक्त हमला हुआ इस समय वे पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान के साथ गाड़ी पर सवार थे। बता दें कि मैनपुरी सीट से भाजपा ने जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है। जबकि समाजवादी पार्टी से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं। 

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत उत्तर प्रदेश की 10 सीट पर मंगलवार सुबह 11 बजे तक 26.12 मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 11 बजे तक संभल में सबसे अधिक 29.55, हाथरस में 26.05, आगरा में 25.87 फतेहपुर सीकरी में 27.63, फिरोजाबाद में 24.42, मैनपुरी में 25.13, एटा में 27.17, बदायूं में 26.02, आंवला में 25.98 और बरेली में सबसे कम 23.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।

यह भी पढ़ें:-Lok Sabha Elections 2024: यूपी की 10 सीट पर सुबह 11 बजे तक 26.12 प्रतिशत हुआ मतदान, संभल में 29.55 तो बरेली में 23.60 प्रतिशत हुई वोटिंग

 

संबंधित समाचार