26 मई का इतिहास: आज ही के दिन भारत और जर्मनी के बीच रक्षा समझौता हुआ संपन्न, जानें प्रमुख घटनाएं

26 मई का इतिहास: आज ही के दिन भारत और जर्मनी के बीच रक्षा समझौता हुआ संपन्न, जानें प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 26 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1739 - मुगल सम्राट मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह बीच समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद अफगानिस्तान भारतीय साम्राज्य का हिस्सा नहीं रहा। 1822 - नार्वे में चर्च में आग लगने से 122 लोगों की मौत। 1912 - प्रसिद्ध क्रांतिकारी छगनराज चौपासनी वाला का जन्म। 1926 - लेबनान ने संविधान अपनाया।

1937 - दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा का जन्म। 1946 - सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ अरुणा रॉय का जन्म। 1950 - ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को समाप्त किया गया। 1969 - अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे। 1983 - बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार का जन्म। 

1986 - हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनेता श्रीकांत वर्मा का निधन। 1999 - इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया। 2002 - चीन का विमान समुद्र में गिरने से 225 लोगों की मौत। 2007 - भारत और जर्मनी की बीच रक्षा समझौता संपन्न हुआ। 

2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज और खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के संबंध में अधिसूचना जारी की। 2014 - भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। 2017 - पंजाब के बहुचर्चित पूर्व पुलिस महानिदेशक के. पी. एस. गिल का निधन। 2018 - दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून-जाए-इन ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ दोनों देशों के बीच सैन्य रहित क्षेत्र के सम्बंध में मुलाकात की। 

ये भी पढे़ं- 25 मई को हुआ था शहजादे सलीम और मेहरून्निसा का निकाह, जानिए आज का इतिहास

 

ताजा समाचार

पीलीभीत: गोशाला की जमीन जोतने को लेकर चले लाठी डंडे और तलवारें...ई-रिक्शा, ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़, वीडियो वायरल 
गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में बस पर हुए आतंकी हमले की जांच NIA को सौंपी 
Kanpur: दो बसें रास्ते में जलीं, तीन फोरमैन निलंबित...बसों के रखरखाव में लापरवाही पर परिवहन निगम सख्त, MD की विशेष टीम कर रही चेकिंग
Kanpur News: बस में बेसुध हुआ यात्री, पुलिस बोली-आफत यहां लेकर क्यों आते हो...आखिर में हो गई मौत, पढ़ें- पूरी खबर
Munjya Box Office Collection : फिल्म 'मुंज्या' का क्रेज नहीं हो रहा खत्म, 10 दिन में पार किया 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा 
शाहजहांपुर: अंबा टॉकीज में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी