गेहूं खरीद: हरदोई में सरकारी केंद्रों पर सन्नाटा, व्यापारियों का आरोप दबाव बना रहा प्रशासन-किया विरोध  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। सरकारी खरीद केंद्र से ज्यादा निजी व्यापारी किसानों को गेहूं का मूल्य दे रहे हैं। इस वजह से सरकारी केंद्रों पर सन्नाटा छाया हुआ है। सरकारी केंद्र पर कर्मचारियों की मनमानी के कारण किसान वहां अपना गेहूं पहले से ही नहीं बेच रहा था। जिले में गेहूं की खरीद न होने से प्रशासन ने अब व्यापारियों पर दबाव बनाना शुरू किया है। व्यापारियों को किसानों का गेहूं खरीदने से मना किया गया है इसके विरोध में जिले की सभी मंडियों में किसान व व्यापारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

बताते चलें सरकारी खरीद केदो पर कर्मचारी की तानाशाही व कम मूल्य मिलने के कारण जिले में किसानों ने सरकारी केदो पर गेहूं की बिक्री नहीं की । जिले में सरकारी केदो पर गेहूं की खरीद न होने से अधिकारी हड़बड़ा गए हैं। चुनाव में लगे अधिकारी अब फुर्सत पाने के बाद गेहूं की खरीद बढ़ाने में लगे हुए हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद जब सरकारी केदो पर गेहूं नहीं पहुंचा तब प्रशासन ने व्यापारियों को निजी आढ़तों पर गेहूं खरीदने से रोक  दिया। 

व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन की बात न मानने पर उनके लाइसेंस निलंबित करने व उनकी एफआईआर करने की धमकी दी गई इससे व्यापारी और भी ज्यादा आक्रोशित हो गए। जिले की  जिला मुख्यालय , शाहाबाद तथा माघौगंज मंडियों पर किसानों तथा व्यापारियों ने प्रशासन की इस गलत नीति का विरोध करना शुरू कर दिया है। व्यापारियों ने अपनी सभी लाइसेंस जमा कर व्यापार खत्म कर देने की चेतावनी सचिव को दी है। 

8 - 2024-05-26T141357.760

ये भी पढ़ें -लखनऊ: तीन दिन में NHM के 3 कर्मचारियों की मौत, पारिवारिक सदस्य को नौकरी देने की उठी मांग

संबंधित समाचार