बहराइच: घर पर गिरा विशालकाय नीम का पेड़, बाल-बाल बचा परिवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिछिया/बहराइच, अमृत विचार। जिले के तहसील मोतीपुर अंतर्गत सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चहलवा के टेडिया गांव निवासी सुरसती देवी पत्नी राजेश निषाद के घर के बगल में हरा भरा नीम का विशालकाय पेड़ लगा हुआ था। सोमवार की देर रात नीम का पेड़ अचानक घर के ऊपर गिर गया। घर के ऊपर नीम का पेड़ गिरने से घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

वहीं इस दौरान घर के अंदर रखा गृहस्थी का सामान, बक्सा, अनाज, अलमारी समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घर के अंदर सो रहे परिवारजन भी बाल-बाल बच गए और घर के बाहर भागे। सुबह होते ही मामले की सूचना राजेश निषाद के द्वारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चहलवा प्रीतम निषाद को दी गई। 

मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद ने बताया कि पेड़ गिरने से राजेश निषाद के घर को भारी नुकसान पहुंचा है। मामले की सूचना उनके द्वारा गांव के लेखपाल रवि वर्मा को दे दी गई है।

ये भी पढ़ें -पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी...8 लोगों की मौत

संबंधित समाचार