लखनऊ : अस्पताल में घुसकर रिसेप्शनिट का गला दबा की अश्लील हरकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़िता ने चौक कोतवाली में गैर समुदाए के एक युवक पर दर्ज कराई प्राथमिकी

संवाददाता, ठाकुरगंज/ अमृत विचार। चौक कोतवाली में एक निजी अस्पताल की रिसेप्शनिट ने शोहदे के खिलाफ शिकायत देते हुए छेड़खानी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल में घुसकर शोहदे ने उसका गला दबा दिया। इसके बाद शोहदा उससे अश्लील हरकत कर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। फिलहाल, पुलिस शोहदे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

मूलरुप से बाराबंकी जनपद रहने वाली युवती (25) चौक कोतवाली अंतर्गत एक निजी अस्पताल में लगभग तीन वर्षों से रिसेप्शनिट की नौकरी करती है। युवती का कहना है कि अस्पताल में अतीक अहमद का आना-जाना है। उसका आरोप है कि शनिवार की शाम वह अस्पताल में एक मरीज का बिल बना रही थी तभी अतीक अहमद ने उसे दो बार कॉल की। व्यस्तता के चलते उसने अतीक का फोन रिसीव नहीं किया।

इसके कुछ क्षण बाद अतीक अस्पताल में पहुंचा और उससे गाली-गलौज करने लगा। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसका गला दबा दिया। इसके बाद आरेापी उससे अश्लील हरकत कर मौके से भाग निकला। यह आरोप लगाते हुए युवती ने चौक कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने शोहदे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

ये भी पढ़ें -'भाजपाई एग्जिट पोल' के जरिए जनमत को धोखा दिया जा रहा :अखिलेश यादव

संबंधित समाचार