नोएडा में थूक लगाकर बेचते थे जूस, पुलिस ने दो को किया अरेस्ट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्धनगर, अमृत विचार। शामली और लखनऊ के बाद अब नोएडा में भी थूक काण्ड हुआ है। यहाँ थूक और लार मिलकर जूस बेचने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कथित घटना शनिवार शाम सेक्टर 121 में गढ़ी चौखंडी गांव के पास स्थित जूस की एक दुकान पर हुई, जब स्थानीय निवासी सतीश भाटिया वहां जूस पीने गए थे। 

फेज 3 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और बाद में दोनों आरोपियों- जमशेद (30) और सोनू उर्फ ​​साहबे आलम को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। नोएडा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए(1)(बी) (सार्वजनिक शांति भंग करना), 270 (जीवन के लिए खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलाने का घातक कृत्य) और 34 (समान मंशा से कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

लखनऊ में थूक मसाज का आरोपी हिरासत में 
लखनऊ के गोल्फ सिटी थाने में थूक लगाकर मसाज करने वाले युवक को हिरासत में लिया गया था। उन्नाव के रहने वाले आशीष नाम के युवक की शिकायत पर पुलिस ने दूकान का सीसीटीवी चेक किया था जिसमें सैलून कर्मचारी थूक लगाकर मसाज करते दिखा। जिसके बाद जैद नाम के कर्मचारी को हिरासत में लिया गया था। 

ये भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी...9 लोगों की मौत

संबंधित समाचार