जौनपुर: विवाहिता की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और नंदोई पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिले के कोतवाली थाने की पुलिस ने विवाहित महिला की तहरीर पर शनिवार की देर शाम ससुराल के आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न और नंदोई द्वारा जबरदस्ती छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला मखदूमशाह अढ़न निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व जौनपुर शहर के मोहल्ला बलुआ घाट निवासी नजीर हुसैन के पुत्र सलमान शेख के साथ किया था। शादी में मिले दहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे, और वह लोग पांच लाख रुपए नकद और कार की मांग करने लगे। इसी कारण विवाहिता को लगातार प्रताड़ित करने लगे यह बात विवाहिता हमेशा अपने मायके वालों से बताती रही। 

इसी बीच विवाहिता का नंदोई जैगम अब्बास पुत्र तहजीबुल हसन जैदी सऊदी अरब से वापस आया और वह विवाहिता पर हमेशा गंदी नियत रखता था, एक दिन मौका पाकर विवाहिता के साथ जबरदस्ती किया, महिला ने इस बात को अपने ससुराल वालों को बताया तो वह लोग टाल मटोल कर गए, लेकिन जैसे उसका नंदोई सऊदी अरब वापस लौट गया वैसे ही ससुराल के लोगों ने उसे छोड़ देने दबाव बनाने लगे और साथ ही उसे प्रताड़ित भी करने लगे। शिकायत मिला कि विवाहिता को ससुराली जन बंधक बनाए हुए हैं तुरंत शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा ने महिला को ससुराल जाकर मुक्त कराया।

कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति सलमान और उसके भाई पिंटू शेख दीबा पत्नी पिंटू, रेशमा पुत्री नज़ीर हुसैन, आफरीन पुत्री नजीर हुसैन, बिलकिस बानो हासिम अहमद, नंदोई जैगम अब्बास निवासी बाजार भूवा के खिलाफ धारा 498 ए, 354, 323, 504, 506 व 3/4 दहेज निवारण अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि अभी इसकी जांच की जा रही है। इस घटना की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम महमूद अंसारी द्वारा की जा रही है।

ये भी पढ़ें -पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी...8 लोगों की मौत

संबंधित समाचार