रुद्रपुर: पोस्ट ऑफिस कर्मी का मिला सड़ा गला शव
रुद्रपुर, अमत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप में रविवार की देर रात्रि छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि गांधी कॉलोनी में एक युवक का सड़ा गला शव मिला। पुलिस ने घटना की जानकारी ले ने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से दनाई चौखुटिया अल्मोड़ा निवासी 48 वर्षीय कैलाश चंद्र पोस्ट आफिस में कार्यरत है और गांधी कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उसकी पत्नी बच्चों के साथ हल्द्वानी रिश्तेदारी में गई थी,जबकि पति कैलाश घर पर अकेला था।
रविवार की देर रात को जब पोस्ट ऑफिस कर्मी का परिवार घर पहुंचा,तो कमरे में बदबू आ रही थी। सूचना मिलते ही कोतवाल धीरेंद्र कुमार और चौकी प्रभारी विजय कुमार घटनास्थल पहुंचे। तो पाया कि कमरा अंदर से बंद था और कर्मचारी बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के भेज दिया और घटना की जानकारी ली। पोस्ट ऑफिस कर्मी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं प्रथम दृष्टया हृदय गति रूकने का मामला प्रतीत हो रहा है। उधर,मूलरूप से ग्राम मसकलैया बा ला पोखर तालझारी साहेबगंज झारखंड निवासी 33 वर्षीय शिव कुमार सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है और गंगापुर रोड़ स्थित किराए के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात सिडकुल कर्मी खाना खाकर छत पर सोने चला गया और देर रात्रि करीब तीन बजे जब वह उठा,तो छत पर चाहर दी वारी नहीं होने के कारण नींद की झौंक में छत से नीचे गिर गया।
घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते थाना ट्रांजिट कैंप के दारोगा प्रदीप पंत ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही प्रकरण की पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
