कासगंज: कोर्ट ने निस्तारित किए अवैध शराब के 99 मामले, नष्ट कराई 3.36 लाख की शराब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंजडुंडवारा, अमृत विचार। न्यायालय द्वारा अवैध शराब के 99 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। पिछले दिनों बरामद शराब को नष्ट करने के आदेश दिए गए थे। आदेश के क्रम तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी की मौजूदगी में रविवार को शराब को जेसीबी की सहायता से गड्डा कराकर नष्ट किया गया। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 3.36 लाख रुपये बताई गई है।

कोतवाली पुलिस द्वारा समय समय पर मिलावटी शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है।इस दौरान बरामद की गई अवैध शराब को मालखाने में रख दिया जाता है। मुकदमे न्यायालय में चलते हैं।हाल ही में न्यायालय ने थाना गंजडुण्डवारा में अवैध शराब के 99 मुकदमा निस्तारित करते हुए उसे नष्ट किए जाने के निर्देश दिए।

तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह एवं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार की मौजूदगी में मुकदमों से संबंधित करीब 1200 लीटर शराब को नष्ट कर दिया गया। तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि नष्ट कराई गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 36 हजार रुपये है।

ये भी पढ़ें- कासगंज: चार साल में 1264 प्रकरणों में कार्यवाही कर चुका महिला कल्याण विभाग, सेंटर प्रभारी ने डाटा किया अपडेट किया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात