बहराइच में ग्रामीण की नहर में डूबकर मौत, शव बरामद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच, अमृत विचार। इमामगंज माइनर में सोमवार शाम को एक ग्रामीण की नित्य क्रिया के दौरान पानी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खैरीघाट थाना अंतर्गत बरदहा ग्राम निवासी लाऊ पुत्र सुकई उम्र 48 वर्ष सोमवार को गांव में स्थित आम के बाग की रखवाली के लिए गए थे। पुत्र विमलेश ने बताया कि शाम को वह नित्य क्रिया के लिए सरयू नहर शाखा इमामगंज में गए। इसी दौरान पैर फिसलने से ग्रामीण डूब गया। आसपास के लोगों की सूचना पर गोताखोरों ने ग्रामीण की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद ग्रामीण का शव नहर से बरामद हो गया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -Video:आमने-सामने की टक्कर के बाद आग का गोला बनी कार, एक की मौत, कई घायल

संबंधित समाचार