बलिया : पीएम और सीएम को अपशब्द कहने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहने तथा आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजेंद्र नगर निवासी अकबर अली नामक युवक का एक वीडियो सोमवार को सोशल मिडिया पर सार्वजनिक हुआ है।

जिसमें उसे पीएम मोदी व सीएम योगी के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करते देखा व सुना जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध भारतीय डंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस सोमवार को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वायरल वीडियो लगभग 3 से 4 माह पुराना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

लखनऊ: किडनी के मरीजों को नहीं करानी पड़ेगी डायलिसिस, ठीक हो सकती है बीमारी

संबंधित समाचार