बरेली: बंद कमरे में मिला अधेड़ केयरटेकर का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाहाबाद में बंद कमरे में अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पर पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक  टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के मुताबिक, शाहबाद चौकी के पास 50 वर्षीय नोमान जलील आगरा में रहने वाली महिला आसमा के मकान में केयर टेकर के रूप में काम करते थे। जिसके सिर में चोट के निशान मिले हैं, जबकि कमरा अंदर से बंद था। ऐसे में गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने शनिवार को नोमान को टहलते हुए देखा था। 

साथ ही लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले नोमान का आसमा के एक प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर कुछ लोगो से विवाद भी हुआ था। जिसके चलते हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं सोमवार को उसका शव बंद कमरे में पड़ा मिला। फिलहाल मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दोनों ही बिंदु पर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- सुहाग की सेज पर दूल्हे का इंतज़ार कर रही थी दुल्हन, कमरे में पहुंचे पति के इस कांड पर मच गया बवंडर

संबंधित समाचार