CISCE, ISC 2026 Result : 95.6 फीसदी अंक पाकर रिद्धिमा बनी पीलीभीत टॉपर
93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर निर्भया दूसरे, अनुष्का ने पाया तीसरा स्थान
पीलीभीत, अमृत विचार। काउंसिल आफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम गुरुवार पूर्वान्ह घोषित कर दिया गया। जिले में सीआईएससीई बोर्ड द्वारा संचालित एकमात्र गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल की छात्रा रिद्धिमा अग्रवाल ने 95.6 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। समस्त छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए। बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। विद्यालय प्रबंधन ने मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
सुबह से ही गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल में सुबह से ही छात्र छात्राएं पहुंचना शुरू हो गए। विद्यार्थियों की धड़कनें बड़ी हुई थी। शिक्षक-शिक्षिकाओं के चेहरे पर भी परिणाम को लेकर चिंतन दिखाई दे रहा था। गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल में सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा के लिये 66 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया था। सभी ने परीक्षा दी और उत्तीर्ण हुए हैं। रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। जिसमें 27 छात्राएं और 39 छात्र थे। छात्रा रिद्धिमा अग्रवाल 95.6 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर रही। निर्भया 93.2 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय और खुशी चौधरी 92.4 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। अनुष्का ने 91 प्रतिशत अंक पाकर चौथा और आरूष भट्ट ने 90 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। संरक्षिका डॉ. सोनिया गोस्वामी और प्रबंधक निशांत गोस्वामी ने बच्चों को बधाई दी।
बेटियों का रहा दबदबा, टॉप-10 में आठ छात्राएं
सीआईएससीई बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम भले शत प्रतिशत रहा हो। मगर इसमें बेटियों का दबदबा रहा। 66 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 27 छात्रा और 39 छात्र थे। छात्राओं की संख्या भले ही कुछ कम रही हो लेकिन परीक्षा का परिणाम आते ही बेटियों का दबदबा दिखा। टॉप -10 में शामिल दस में आठ छात्राएं रहीं। टॉप-3 में भी समस्त छात्राएं हैं। बच्चों ने रिजल्ट को लेकर उत्साह रहा। जिला टॉपर रिद्धिमा अग्रवाल शहर के मोहल्ला साहूकारा की रहने वाली है। उन्होंने सफलता के पीछे अभिभावक और गुरुजनों को श्रेय दिया। मेधावियों के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
सीआईएससीई बोर्ड 10 के मेधावी
नाम - रिद्धिमा अग्रवाल।
प्रतिशत - 95.6
रैंक - 1
नाम - निर्भया सागर।
प्रतिशत - 93.2
रैंक - 2
नाम - खुशी चौधरी।
प्रतिशत - 92.4
रैंक - 3
नाम: अनुष्का जौहरी
प्रतिशत - 91
रैंक - 4
नाम - आरुष भट्ट
प्रतिशत - 90
रैंक - 5
नाम - रम्या
प्रतिशत - 89
रैंक - 6
नाम - फलक
प्रतिशत - 88.4
रैंक - 7
नाम : आध्या अग्रवाल
प्रतिशत - 84.2
रैंक - 8
नाम : मंतशा अंसारी
प्रतिशत - 84.2
रैंक -9
नाम - अनिकेत सिंह
प्रतिशत - 83.4
रैंक - 10
हमारे विद्यालय ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। मात्र 66 बच्चों में से पांच बच्चे 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाए हैं, जोकि 7.5 प्रतिशत अच्छा आंकड़ा है। मेधावी विद्यार्थियों, समर्पित शिक्षकों और सहयोगी अभिभावकों को बधाई। यह सफलता हमें और बेहतर करने की प्रेरणा देती है। - डॉ. सोनिया गोस्वामी, संरक्षिका गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल
