यूपी बोर्ड परिणाम:सर्वोदय इंटर कॉलेज की 10 छात्राएं स्टेट टॉपर्स, टीचर्स और छात्राओं ने मनाया जश्न

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बरेली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। बरेली के एक ही कॉलेज की पांच छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। सभी छात्राएं बरेली में आंवला तहसील क्षेत्र में स्थित सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज, खेड़ा की हैं।

इंटरमीडिएट परीक्षा में  इस कॉलेज की नंदिनी गुप्ता ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में संयुक्त रूप से दूसरा और सुरभि यादव 97.00 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, खुशी मौर्य और सिमरन मौर्य ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से छठा स्थान हासिल किया। चमन जहां ने 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया है। 

बेटियों की की इस सफलता से परिवारों और कॉलेज में जश्न का माहौल है। बरेली जिले में 130 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित हुईं थीं, जिनमें इंटरमीडिएट के 42 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया। एक ही विद्यालय की पांच छात्राओं का टॉप-10 में स्थान बनाना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। बरेली के सर्वोदय कॉलेज की बेटियों ने हाईस्कूल परीक्षा में भी कमाल किया है। हाईस्कूल परीक्षा में कॉलेज की रश्मि को 21वां, रजनी सिंह व शिवानी को क्रमश: 47-48वां और गुलशन यादव व वैष्णवी गुप्ता 87 व 88वें स्थान मिला है।

संबंधित समाचार