कासगंज: भारत विकास परिषद की बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों का किया गया अभिनंदन, स्थाई प्रकल्पों पर की गई चर्चा

कासगंज: भारत विकास परिषद की बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों का किया गया अभिनंदन, स्थाई प्रकल्पों पर की गई चर्चा

कासगंज, अमृत विचार। भारत विकास परिषद की बैठक बुधवार शाम को शहर के एक होटल में हुई। बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। शहर में चलाए जा रहे स्थाई प्रकल्पों पर चर्चा की गई। प्रस्तावित समाज सेवा के कार्यों को लेकर विचार विमर्श किया गया। अतिथियों ने स्थानीय शाखा के कार्यक्राम की सराहना की। 

बैठक का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी एवं सुनील वार्ष्णेय ने दीप जलाकर किया। कासगंज शाखा के संस्थापक एवं प्रांतीय संरक्षक संतोष अग्रवाल ने शहर में संस्था द्वारा चलाए जा रहे स्थाई प्रकल्पों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह में निरंतर सहयोग किया जाता है। सर्दी के दिनों में अलाव जलवाए जाते हैं। साथ ही गरम कपड़ों का वितरण प्रतिवर्ष कराया जाता है। 

संस्था द्वारा शहर में पांच प्याऊ अनवरत रूप से चलाई जा रही है। हेल्प कासगंज के माध्यम से सस्ती दवाएं, गो-सेवा के लिए ई-रिक्शा, शव सुरक्षित रखने के लिए ताबूत निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। उन्होंने संस्था द्वारा कछला एवं कली नदी पर बनाए गए मुक्ति धाम के बारे में भी सदन को बताया। 

बैठक को अतिथि केपी सिंह सोलंकी, सुनील वार्ष्णेय, प्रभात वार्ष्णेय सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। सर्वसम्मति से नीरज शर्मा को अध्यक्ष, मुकेश शर्मा को सचिव एवं रनदीप सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रांतीय अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय, सचिव प्रभात वार्ष्णेय, प्रांतीय संगठन मंत्री संजीव वार्ष्णेय का भी स्वागत किया गया। 

डॉ. सुरेंद्र गुप्ता, सीएल यादव, वैभव गुप्ता, अशोक सिसौदिया, पदम माहेश्वरी, सुधीर गुप्ता, अजय गुप्ता,  अनिल गुप्ता, दीपक अग्रवाल, संजय गुप्ता, अतुल पाटकर, पंकज शर्मा, उमेश शर्मा, मुकेश सोमानी, शरद गुप्ता, आकाशदीप वर्मा, गोपाल माहेश्वरी, सुनील अग्रवाल, मनीष कावरा, पंकज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अनूप जैन  मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- कासगंज: नाबालिग को तमंचा दिखाकर दी दुष्कर्म करने की धमकी, FIR दर्ज